टीवी बॉलीवुड मनोरंजन

शहनाज गिल ने शेयर किया अपना नया ग्लैम लुक, कातिलाना अंदाज से ढा रहीं ‘तौबा तौबा’गाने पर कहर!

शहनाज़ गिल की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसमें उनके कई ग्लैम लुक दिख रहे हैं, को उनके प्रशंसकों का साथ मिला है।

एक्ट्रेस शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पंजाब की कैटरीना कैफ बनकर मुंबई पहुंची शहनाज ने बिग बॉस में अपनी रियल पर्सनालिटी से हर किसी का दिल जीत लिया। आज लोग उन्हें देश की शहनाज गिल कहते हैं और उनपर जान छिड़कते हैं। करोड़ों लोगों के दिलों में बसने वाली शहनाज गिल के पास सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। इस बीच फैंस की चहेती सना ने उन्हें एक और विजुअल ट्रीट दिया है।

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी समय बाद एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है, जो फैंस का दिल जीत रही है। इस वीडियो में सना को पांच अलग अलग आउटफिट्स और लुक्स में देखा जा सकता है। सबसे पहले पीले रंग के आउटफिट और खुले बालों के साथ शहनाज गिल हसीन दिख रही हैं, उसके तुरंत बाद वो पिंक कलर की ड्रेस और फ्रंट ब्रेड हेयर स्टाइल के खूबसूरत दिख रही हैं, इसके अलावा वो आगे भी अलग अलग लुक्स के साथ इठलाची नजर आ रही हैं। अंत में वो मरून कलर की वेस्टर्न आउटफिट में कहर ढाती देखी जा सकती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा, # शहनाज गिल  

वीडियो में शहनाज गिल कैलाश खेर के गाने तौबा तौबा पर अदाएं दिखाती नजर आईं हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने प्यार लुटाना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ब्यूटिफुल प्रिंसेज। दूसरे ने लिखा, हर फ्रेम में गॉर्जियस दिख रही हैं आप, एक अन्य ने लिखा, बिल्कुल फायर। इसके अलावा पोस्ट पर जमकर फायर और हार्ट आई इमोजीज ड्रॉप किए गए हैं। इंस्टाग्राम वर्ल्ड में इस वीडियो को कुछ ही मिनटों में 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.