#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य

यूपी रुझानों में बीजेपी-274, साइकिल की निकली हवा, हेमा मालिनी बोलीं- बुलडोजर के आगे कुछ नहीं टिक सकता, पार्टी समर्थकों ने मनाना शुरू किया जश्न!

उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के वोटों की गिनती चल रही है. बीजेपी ने यूपी में शानदार प्रदर्शन किया है

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के परिणामों का आना जारी है. बीजेपी  ने 261 सीटों पर बढ़त बना ली है. जबकि समाजवादी पार्टी 124, बीएसपी 6, कांग्रेस 6 और अन्य 6 पर बढ़त बनाए हुए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट से 26,000 वोट से आगे चल रहे हैं. इस सीट पर अभी तक योगी आदित्यनाथ 38, 633, सपा प्रत्याशी सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला 12, 357, ख्वाजा शमसुद्दीन 2, 707, कांग्रेस की डॉक्टर चेतना पांडेय को अब तक 516 मत मिले हैं. गोरखानाथ मंदिर में जश्न का माहौल शुरू हो गया है और समर्थक बुल्डोजर  के साथ जश्न मनाते दिख रहे हैं.

मार्च 2017 के बीच, जब आदित्यनाथ सरकार सत्ता में आई, और 5 दिसंबर, यूपी पुलिस ने 12,000 से अधिक वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया और लगभग 680 के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लागू किया. पुलिस ने यूपी गैंगस्टर्स के तहत अपराधियों के खिलाफ 14,982 मामले दर्ज करने का भी दावा किया है. और असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम. कानून के तहत पुलिस ने संपत्ति जब्त करने का दावा किया है. 1,900 करोड़ रुपये और अवैध रूप से बनाए गए लोगों को ध्वस्त कर दिया.

चुनाव प्रचार के दौरान जमकर बुल्डोजर बाबा की हुई थी चर्चा

बता दें कि इस चुनाव बुल्डोजर बाबा की जमकर चर्चा हुई थी. चुनाव में आवारा पशुओं (साड़ों) का मुद्दा तो उठा ही साथ ही योगी की इमेज बाबा बुल्डोजर के रूप में भी समाज में तेजी से फैली थी. बाबा की यह इमेज यूपी में माफिया राज खत्म करने की ओर इशारा कर रहा था. बीजेपी लगातार दावे कर रही थी कि पांच सालों में जिस तरह से योगी ने माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल किया उसी तरह अगली सरकार बनने पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा. इसकी तस्दीक उस समय हुई जब योगी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह कहते दिखायी दे रहे हैं कि देखिए मेरी सभा में बुल्डोजर खडे़ हैं.

हेमा मालिनी बोलीं- बुलडोजर के आगे कुछ भी नहीं टिक सकता

रूझानों के मुताबिक, यूपी में बीजेपी शानदार विजय हासिल करने जा रही है. इधर, बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि हम पहले से जानते थे कि हमारी सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि हमने हर विकास के पहलुओं से काम किया है. इसलिए लोगों ने हम पर विश्वास किया. हेमा मालिनी ने आगे कहा कि बुलडोजर के आगे कुछ नहीं आ सकता क्योंकि मिनटों में यह किसी भी चीज को खत्म कर सकत है, चाहे वो साइकिल हो या फिर कुछ भी हो.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.