
पंजाब सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणाम कुछ देर में ही आने वाले हैं, लेकिन इसके पहले ही पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा भगवंत मान के घर पर तैयारियां शुरू हो गयी हैं. उनके घरों के फूलों से सजाया जा रहा है और सेलेब्रेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार में हलवाई बैठाई गई है और जलेबियां बननी शुरू हो गयी हैं, ताकि जीत के जश्न के तुरंत बाद मुंह मीठा किया जा सके. हलवाई जलेबी बनाते दिख रहा है. इस बीच, पंजाब सरकार ने भगवंत मान की सुरक्षा बढ़ा दी है. सांसद होने की वजह मान को पहले ही सुरक्षा मिली हुई थी लेकिन इसमें बढ़ोत्तरी कर दी गई है. हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है.
भगवंत मान ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी 80 से 100 सीटें तक जीत सकती है. मान ने कहा कि इस बार लोगों में परंपरागत राजनीतिक दलों के प्रति गुस्सा था. लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया.
धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं मान
भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के यंग लीडर दलवीर गोल्डी से है. मान संगरूर लोकसभा सीट से लगातार दो बार सांसद बने हैं. इससे पहले वह लेहरागागा से पंजाब पीपुल्स पार्टी और जलालाबाद से आप की टिकट पर विस चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन वह जीत नहीं सके. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे उन्हें उम्मीद है कि चुनाव के रिजल्ट में भी बदलाव का यह फतवा दिखेगा. पंजाब चुनाव में भगवंत मान ने खूब प्रचार किया. प्रचार के बाद वह शांत बैठे हुए थे.