
उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती को दो घंटे पूरे हो चुके हैं। रूझानों में भाजपा को बहुमत हासिल हो गया है। भाजपा ने 203 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। सपा भी 100 के पार पहुंच गई है। तीसरे नंबर की पार्टी बसपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है।
तो वहीं गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादल आगे चल रहे हैं। पर काशी विश्ववनाथ सीट से भाजपा कैंडिडेट-नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश चुनाव रिजल्ट
भाजपा-251
सपा-112
बसपा-08
कांग्रेस-08
अन्य-04