
यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए आधे महीने का वक्त बीत गया है और आज युद्ध के 15वां दिन है और अभी भी यूक्रेन में भीषण जंग जारी है। लेकिन, आज यूक्रेन युद्ध लिए काफी बड़ा दिन साबित हो सकता है, क्योंकि आज तुर्की में यूक्रेन और रूस के विदेश मंत्रियों की मुलाकात होने वाली है और दोनों देशों के बीच नरमी के संकेत मिलने के बाद संभावना है, कि दोनों देशों के बीच शांति स्थापना पर अहम बातचीत हो सकती है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बहुत जल्द ‘समझौता’ करने के लिए तैयार हो सकते हैं।
यूक्रेन को जेट विमान नहीं देगा अमेरिका
अमेरिकी के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अपने पोलिश समकक्ष को सूचित किया है कि वाशिंगटन अपने रूसी निर्मित मिग -29 जेट को यूक्रेन में स्थानांतरित करने की वारसॉ की योजना का समर्थन नहीं करता है। यानि, अमेरिका ने यूक्रेन को बहुत बड़ा झटका दिया है। उन्होंने कहा कि रूस की “महत्वपूर्ण” वायु सेना की प्रभावशीलता यूक्रेन की वायु रक्षा द्वारा पहले ही सीमित कर दी गई है। अमेरिका ने कहा कि, “पोलिश उदारता पूरी दुनिया को देखने के लिए स्पष्ट रूप से प्रदर्शित है, लेकिन इस समय, हम मानते हैं कि अतिरिक्त लड़ाकू विमानों का प्रावधान उच्च जोखिम को बढ़ाता है।”