
बैक पोनी- अपने बालों को पीछे की तरफ खींचे और पीछे की तरफ हाई पोनी बनाएं. आप अपने बैक पोनी को हाईलाइट करने के लिए हेयर एक्सेसरी का इस्तेमाल कर सकती हैं. डीप नेक ब्लाउज के साथ ये हेयरस्टाइल वाकई बहुत अच्छा लगेगा.
बैक बन – ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए मिडिल पार्टिंग बैक बन हेयरस्टाइल चुनें. बैक बन को मोगरा के ताजे फूलों या गजरे के साथ और भी आकर्षक बनाया जा सकता है. अगर गजरा ऊपर से लगता है तो बन के एक तरफ एक या दो फूलों का इस्तेमाल करें
मैसी बन – ये हेयरस्टाइल सबको बहुत पसंद आता है. मैसी बन साड़ी के ऊपर बहुत ही अच्छा लगता है. आप साड़ी के साथ ये बन बना सकती हैं
मेसी ब्रेडेड पोनी – मेसी ब्रेडेड पोनी एक और बहुत ही अच्छा हेयरस्टाइल है जिसे आप साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं. स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ये मेसी ब्रेडेड पोनी बहुत अच्छी लगती है
खुले बाल – खुले बाल रखना एक ऐसा हेयरस्टाइल है जो किसी भी ड्रेस के लिए बेहतरीन है. लंबे, घने और खुले हुए बाल भी साड़ी के ऊपर बहुत अच्छे लगते हैं. ये सबका ध्यान आपकी ओर आकर्षित करते हैं