रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 13 दिनों से युद्ध जारी है. इस युद्ध की शुरुआत करने की वजह से रूस पर कई देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि उनका देश रूस से आयात होने वाले गैस, तेल और ऊर्जा पर बैन लगा रहा है. बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में रूसी तेल, गैस और कोयले के आयात पर प्रतिबंध लगाने से देश में इसकी कीमत चुकानी होगी. लेकिन सभी सांसदों ने इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए एकजुटता दिखाई है.
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 13 दिनों से युद्ध हो रही है. इस युद्ध में अभी तक बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई है. युद्ध की वजह से यूक्रेन से 20 लाख से अधिक लोग देश छोड़कर चले गए हैं. युद्ध की शुरुआत करने को लेकर रूस पर कई देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं.
व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, ‘यहां अमेरिका में भी इसकी कीमत चुकानी होगी. मैं शुरू से ही अमेरिकी लोगों के साथ रहा हूं और जब मैंने पहली बार इस पर बात की, तो मैंने कहा कि स्वतंत्रता की रक्षा करना महंगा पड़ सकता है. इसकी कीमत हमें अमेरिका में भी चुकानी है.
यूक्रेन के लोगों को पहुंचा रहे मानवीय सहायता
राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, ‘अमेरिका से हर दिन यूक्रेन में रक्षात्मक हथियारों के शिपमेंट पहुंच रही है. हम अपने सहयोगियों और समान भागीदारों के साथ हथियारों के वितरण में समन्वय कर रहे हैं. हम इस पर काम कर रहे हैं. हम यूक्रेन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भी प्रदान कर रहे हैं.’