अमेरिका आज की ताजा खबर दुनिया

रूस से गैस और तेल नहीं लेगा अमेरिका, राष्ट्रपति बाइडेन बोले- प्रतिबंध की कीमत हमें भी चुकानी पड़ेगी

राष्ट्रपति बाइडेन ने मंगलवार को इसकी घोषणा कर दी. रूसी हमले के मद्देनजर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका और पश्चिमी देशों से कई बार रूसी इम्पोर्ट में कटौती का अनुरोध किया था.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि उनका देश रूस से आयात होने वाले गैस, तेल और ऊर्जा पर बैन लगा रहा है. बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में रूसी तेल, गैस और कोयले के आयात पर प्रतिबंध लगाने से देश में इसकी कीमत चुकानी होगी. लेकिन सभी सांसदों ने इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए एकजुटता दिखाई है. रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 13 दिनों से युद्ध हो रही है. इस युद्ध में अभी तक बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई है. युद्ध की वजह से यूक्रेन से 20 लाख से अधिक लोग देश छोड़कर चले गए हैं. युद्ध की शुरुआत करने को लेकर रूस पर कई देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं.

व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, ‘यहां अमेरिका में भी इसकी कीमत चुकानी होगी. मैं शुरू से ही अमेरिकी लोगों के साथ रहा हूं और जब मैंने पहली बार इस पर बात की, तो मैंने कहा कि स्वतंत्रता की रक्षा करना महंगा पड़ सकता है. इसकी कीमत हमें अमेरिका में भी चुकानी है. रिपब्लिकन और डेमोक्रेट इसे समान रूप से समझते हैं. रिपब्लिकन और डेमोक्रेट समान रूप से स्पष्ट हैं कि हमें यह करना चाहिए.’ उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को एक अरब डॉलर से अधिक की सुरक्षा सहायता प्रदान की है. इस कई तरह के आधुनिक हथियार शामिल हैं.

यूक्रेन के लोगों को पहुंचा रहे मानवीय सहायता

राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, ‘अमेरिका से हर दिन यूक्रेन में रक्षात्मक हथियारों के शिपमेंट पहुंच रही है. हम अपने सहयोगियों और समान भागीदारों के साथ हथियारों के वितरण में समन्वय कर रहे हैं. हम इस पर काम कर रहे हैं. हम यूक्रेन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भी प्रदान कर रहे हैं.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि यूक्रेन पर रूस के हमले से अमेरिकी परिवारों को नुकसान हो रहा है. इसमें गैस की बढ़ती कीमतें भी शामिल हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के उनके फैसले की कीमत हर घर को चुकानी होगी. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह लोगों पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए काम करेंगे.

ये लाभ कमाने का वक्त नहीं: बाइडेन

बाइडेन ने अमेरिकी तेल और गैस कंपनियों को भी संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध और इसके प्रभाव का बहाना बनाकर अत्यधिक मूल्य वृद्धि का वक्त नहीं है. ये नीतियां अमेरिकी उपभोक्ताओं का शोषण करती हैं. उन्होंने कहा कि वह ऐसा होना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे. बाइडेन ने कहा, ‘रूस की आक्रामकता की कीमत हम सब चुका रहे हैं. ये लाभ कमाने का समय नहीं है. मैं बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम ऐसा करना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.’ बाइडेन ने उन कंपनियों की सराहना भी की, जिन्होंने रूस पर अलग अलग तरह के प्रतिबंध लगाए हैं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.