बॉलीवुड मनोरंजन साउथ सिनेमा

तलाक के बाद साड़ी और बिंदी में संस्कारी बहू की तरह दिखीं सामंथा रुथ प्रभु, जानें क्या है मामला

नागा चैतन्य जल्द ही आमिर खान के साथ एक को-आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं. दूसरी ओर, सामंथा ने ‘द फैमिली मैन 2’ में अपने प्रदर्शन के लिए काफी प्रशंसा बटोरी.

सामंथा रुथ प्रभु  और नागा चैतन्य काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे. इसी बीच दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का भी फैसला लिया लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया. सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने पिछले साल अक्टूबर में अलग होने की घोषणा की थी, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया था. इससे पहले कि वो आधिकारिक बयान शेयर करते, ये अफवाह चल रही थी कि उनके बीच चीजें ठीक नहीं थीं. अब, अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर से चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने अलग होने के बाद कथित तौर पर अपनी शादी की साड़ी नागा चैतन्य को लौटा दी है.

सामंथा ने लौटाई नागा को शादी की साड़ी

उनकी शादी की साड़ी नागा चैतन्य की दादी की थी. कहा जा रहा है कि सामंथा रुथ प्रभु, नागा चैतन्य या उनके परिवार की कोई भी चीज अपने पास नहीं रखना चाहती थीं. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट बताती है कि उनकी दोस्त क्रेशा बजाज ने साड़ी को अंतिम रूप दिया था. खबर ये भी है कि समांथा रुथ प्रभु ने शादी में उस साड़ी को पहनकर पूरे परिवार को प्राउड फील कराया था. इस जोड़े ने 2017 में गोवा में शादी की थी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, उनके अलग होने की अफवाहें तब शुरू हुईं जब सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से अक्किनेनी को हटा दिया. अलगाव की घोषणा करते हुए, दोनों ने एक बयान शेयर किया जिसमें लिखा था कि, “हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए. बहुत विचार-विमर्श के बाद सैम और मैंने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति और पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है. हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक से ज्यादा की दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल हिस्सा थी और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक स्पेशल बॉन्ड रहेगा. हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारा सपोर्ट करें और हमें आगे बढ़ने के लिए जरूरी प्राइवेसी प्रदान करें. आपके सहयोग के लिए धन्यवाद.”

आमिर खान के साथ नजर आएंगे नागा चैतन्य

इस बीच, नागा चैतन्य जल्द ही आमिर खान के साथ एक को-आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं. दूसरी ओर, सामंथा ने ‘द फैमिली मैन 2’ में अपने प्रदर्शन के लिए काफी प्रशंसा बटोरी.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.