
आंतकी एंगल से भी इस ब्लास्ट जांच की जा रही है. इस विस्फोट में 14 लोग घायल हो गए हैं.
जम्मू कश्मीर के उधमपुर के सलाथिया चौक में संदिग्ध ब्लास्ट हुआ है. ब्लास्ट के बाद से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है. जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम पहुंच चुकी है. मामले की जांच की जा रही है, आखिरकार यह किस तरह का ब्लास्ट है? वही आंतकी एंगल से भी इस ब्लास्ट जांच की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस विस्फोट में अब तक 14 लोग घायल हो गए हैं.