काम की बात नॉलेज

आखिर क्यों नमक की चट्टानों के बीच तेल रखा जाता है जानिए अमेरिका के तेल भंडार से जुड़ी खास बातें?

रूस और यूक्रेन के युद्ध का दुनिया के अन्य देशों पर भी असर पड़ा है. अब तेल से लेकर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव तक कई तरह के बदलाव हो रहे हैं.

रूस और यूक्रेन के बीच युद्धजारी है. रूस करीब 11 दिन से यूक्रेन पर हमलावर है और रूस ने अभी तक यूक्रेन को काफी नुकसान पहुंचा दिया है. रूस और यूक्रेन की इस जंग से देश के अन्य हिस्सों पर भी इसका असर पड़ रहा है और अब बताया जा रहा है कि दुनियाभर में इससे तेल का संकट खड़ा हो सकता है. दरअसल, तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है और इसका असर देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है. ऐसे में अब सभी देश अपने तेल भंडारों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जिसमें अमेरिका भी शामिल है.

दरअसल, अमेरिका के पास इतना पड़ा तेल भंडार है कि जब भी तेल बाजार में कोई मुश्किल होती है तो अमेरिका इस भंडार का इस्तेमाल करके आपूर्ति को संभाल लेता है. जब भी अमेरिका के तेल भंडार की बात होती है तो इस भंडार के रखने के तरीका का भी जिक्र होता है, क्योंकि यह नमक की चट्टानों की बीच रखा जाता है. ऐसे में आज हम आपको नमक की चट्टानों के बीच रखे इस तेल के भंडार के बारे में बता रहे हैं और ये भी बता रहे हैं कि ये तेल का भंडार नमक की चट्टानों के बीच क्यों रखा जाता है.

अमेरिका के तेल भंडार से जुड़ी खास बातें?

अगर अमेरिका के तेल भंडार की बात करें तो अमेरिका ने खास गुफाएं बना रखी हैं, जिनमें तेल का भंडार है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन गुफाओं में 700 मिलियन बैरल कच्चा तेल भंडारित किया जा सकता है और 25 फरवरी तक यहां 580 मिलियन बैरल तेल भंडारित है. यह जमीन के अंदर रखा रहता है और जमीन से इस भंडार के बारे में कुछ पता नहीं चलता है और ऊपर सिर्फ पाइप आदि ही दिखाई देते हैं.

इन गुफा में क्या खास है?

ये जमीन के नीचे होती है. नमक की चट्टानों में बनी ये गुफाएं पूरी तरह से स्थिर नहीं होती हैं. इनकी छतें या दीवारें ढह सकती हैं जिससे मशीनरी को नुकसान होता है. ऐसे में मशीनों को बेहद सावधानी से रखना होता है. मगर इसमें लंबे समय तक और सुरक्षित तरीके से तेल का भंडार किया जा सकता है. अमेरिका इसके रख-रखाव के लिए भी मोटा पैसा खर्च करता है और इससे अमेरिका को तेल संकट के समय फायदा भी मिला है.

नमक की गुफाएं क्यों बनाई गई हैं?

बीबीसी की इस रिपोर्ट में ही बताया गया है कि नमक कच्चे तेल को सुरक्षित रखने में काफी फायदेमंद होता है क्योंकि दोनों तत्व आपस में मिलते नहीं हैं. ऐसे में इन गुफाओं को तेल को संग्रहित करने के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है. बता दें कि ये गुफाएं दक्षिणी राज्यों लुइसियाना और टेक्सस में है. इसका फायदा ये है कि अगर तेल जरूरत पड़े तो अमेरिका कई महीनों तक बाहर से तेल खरीदे बगैर अपनी ऊर्जा जरूरत की भरपाई कर सकता है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.