
रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली है. आजमगढ़ में अखिलेश यादव ने एक चुनावी जनसभा में मयंक जोशी का सपा में स्वागत किया.
उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी शनिवार को सपा में शामिल हो गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच पर उनका स्वागत किया है। आजमगढ़ के गोपालपुर में समाजवादी पार्टी की जनसभा में मयंक जोशी ने सपा का दामन थामा।