
सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत वाईआरएफ के तहत मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर 3 21 अप्रैल 2023 को रिलीज़ होगी। फिल्म के निर्माता ने शुक्रवार 4 मार्च को टीज़र वीडियो का अनावरण किया।
सलमान खान की एक्शन थ्रिलर टाइगर 3 की तीसरी किस्त अगले साल यानी 21 अप्रैल 2023 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। टाइगर 3 का निर्देशन बैंड बाजा बारात फेम डायरेक्टर मनीष शर्मा ने किया है और इसे यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म को हिंदी, तेलुगु और तमिल सहित 3 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।