साल 2022 बी-टाउन सेलिब्रिटीज के लिए एक नई शुरुआत लेकर आया है, क्योंकि कई सितारों ने इस साल की शुरुआत में अपने लविंग पार्टनर्स के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं। अब इस लिस्ट में स्टार कपल पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी व अभिनेता शाहिद कपूर की बहन सनाह कपूर भी शामिल हो गई हैं।

अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि, शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने साल 1979 में नीलिमा अजीम संग शादी की थी, जिनके बेटे शाहिद हैं। वहीं, साल 1988 में पंकज ने एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक के साथ शादी रचाई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे सनाह कपूर और रुहान कपूर है। शाहिद अपने दोनों सौतेले भाई-बहन रुहान और सनाह के साथ अच्छा रिश्ता साझा करते हैं।

हाल ही में, पंकज कपूर ने इस बात की पुष्टि की थी कि, उनकी बेटी सनाह कपूर जल्द ही अपने जीवन के प्यार मयंक पाहवा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 2 मार्च 2022 को सनाह कपूर की मेहंदी सेरेमनी की एक प्यारी तस्वीर सामने आई है, जिसे सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है। फोटो में होने वाली दुल्हन सनाह बंधनी प्रिटेंड ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने एक येलो जैकेट के साथ पेयर किया है। ज्वेलरी के अलावा सनाह की स्माइल उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही है।

शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर आज यानी 2 मार्च 2022 को मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कहा जा रहा है कि, शादी महाबलेश्वर में होगी।
