रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने कैपिटल हिल में स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करते हुए बाइडेन ने कहा – नहीं करने देंगे पुतिन को मनमानी, यूक्रेन को 1 बिलियन डॉलर का एलान

यूक्रेन पर रूस ने हमले तेज कर दिए हैं, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को अमेरिकी संसद में स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि, पुतिन ने बड़ी गलती कर दी है। उन्होंने बिना किसी उकसावे के यूक्रेन पर हमला किया है। पुतिन काे लगता था कि यूक्रेन कमजोर है। उसे आसानी से रौंदा जा सकता है। हालांकि, उनका यह अनुमान गलत था।एक तरफ उन्होंने पुतिन पर रूसी अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगा दिया है।, वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के खिलाफ उसकी सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। . रूस पर तमाम तरह की पाबंदी लगाने से लेकर यूक्रेन की मदद करने के ऐलानों तक, राष्ट्रपति बाइडेन ने कई मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी है।
रूसी सेना ने खेरसॉन पर किया कब्जा: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच रूस के तेज होते हमले के बीच यूक्रेन के खेरसॉन पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। दूसरी तरफ कीव-खारकीव में बमबारी भी तेज हो गई है।
इसके अलावा अमेरिका यूक्रेन में संघर्ष के बीच रूस के विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने में सहयोगी देशों के साथ शामिल होगा। यूक्रेन पर हमलों के प्रतिशोध में अपने हवाई क्षेत्र से रूसी विमानों पर प्रतिबंध लगाने में कनाडा और यूरोपीय संघ का शामिल है। राष्ट्रपति बिडेन ने यह घोषणा करते हुए कहा कि “पुतिन अब दुनिया से पहले से कहीं ज्यादा अलग-थलग पड़ गए हैं।