
कमजोर ग्लोबल संकेतों से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. यूक्रेन पर रूस के बढ़ते हमले से दुनियाभर के बाजारों समेत एशियाई बाजारों में बिकवाली नजर आ रही है. आज एशियाई बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर दिखा. कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूट गया. वहीं निफ्टी 16,200 के नीचे फिसल गया. शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, फार्मा शेयरों में तेज बिकवाली दिख रही है. शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की दौलत 1 लाख करोड़ रुपये घट गई है.
हैवीवेट एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस में गिरावट से बाजार पर दबाव है. हालांकि टाटा स्टील, एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावरग्रिड में तेजी नजर आ रही है.