दीपक चाहर का बाहर होना चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका है. दाएं हाथ का ये खिलाड़ी सिर्फ गेंद ही नहीं बल्कि बल्ले से भी अपनी चमक बिखेरता नजर आया है

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा। उससे पहले चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के बुरी खबर आई है। स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। चाहर को चेन्नई ने नीलामी में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हैं। चाहर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण बाहर हो गए थे।
जिस खिलाड़ी के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये लगा दिए. जिस खिलाड़ी को खरीदने के लिए धोनी ने ऑक्शन की पिच पर खुलकर बल्लेबाजी की अब वही खिलाड़ी सीजन शुरू होने से पहले क्लीन बोल्ड हो गया है. बात हो रही है दीपक चाहर की जिनका आईपीएल के कई मैचों से बाहर होना लगभग तय है. खबरों की मानें तो दीपक चाहर की पैर की चोट गंभीर है और उसे ठीक होने में कई हफ्तें लगेंगे. इसका मतलब ये है कि दीपक चाहर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कई मैचों में नहीं खेल पाएंगे.
दीपक चाहर का बाहर होना चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका है. दाएं हाथ का ये खिलाड़ी सिर्फ गेंद ही नहीं बल्कि बल्ले से भी अपनी चमक बिखेरता नजर आया है. पिछले कुछ मैचों में चाहर ने अपने बल्ले का दम भी दिखाया है. इसके अलावा पावरप्ले में विकेट लेने का हुनर उन्हें बेहद खास बनाता है यही वजह है कि धोनी एंड कंपनी ने उन्हें दोबारा चेन्नई में लाने के लिए 14 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत चुकाई.