अश्विन मोहाली टेस्ट में पांच विकेट ले लेते हैं, तो वह कपिल देव को पीछे छोड़कर इस मामले में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। आर अश्विन ने अभी तक कुल 430 टेस्ट विकेट लिए हैं, वहीं कपिल देव के खाते में 434 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। अनिल कुंबले भारत की ओर से 619 टेस्ट विकेट ले चुके हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 4 मार्च को होना है। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में यह मैच खेला जाना है। टीम इंडिया इस मैच की तैयारी में जुटी हुई है। आर अश्विन नेट्स पर प्रैक्टिस करते दिखे हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह मोहाली टेस्ट में प्लेइंग XI का हिस्सा जरूर होंगे। अश्विन की फिटनेस को लेकर टीम के उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह भी कह चुके हैं कि वह नेट्स पर गेंदबाजी, बैटिंग और फील्डिंग तीनों कर चुके हैं और वह एकदम फिट नजर आ रहे हैं। मोहाली टेस्ट मैच में अगर पांच विकेट लेते हैं, तो वह कपिल देव का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डालेंगे। टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले ने लिए हैं और दूसरे नंबर पर कपिल देव हैं।
भारत के अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन ने अभी तक सिर्फ 84 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 430 विकेट लिए हैं. पहले टेस्ट में अगर वह एक विकेट लेते ही न्यूजीलैंड के सर रिचर्ड हैडली (431) की बराबरी कर लेंगे और दूसरा विकेट लेते ही उन्हें पीछे छोड़ देंगे.इस मैच में अगर अश्विन पांच विकेट लेते हैं तो कपिल देव को पीछे भी छोड़ सकते हैं. कपिल देव के खाते में 434 टेस्ट विकेट दर्ज हैं. अश्विन को उन्हें पीछे छोड़ने के लिए पांच विकेट की जरूरत है.अश्विन नेट्स पर प्रैक्टिस करते दिखे हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह मोहाली टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. टीम के उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह भी कह चुके हैं कि वह नेट्स पर गेंदबाजी, बैटिंग और फील्डिंग तीनों कर चुके हैं और वह एकदम फिट नजर आ रहे हैं. इस बात से भी उम्मीद की जा रही है कि अश्विन मोहाली टेस्ट खेलेंगे और कपिल को भी पीछे छोड़ देंगे.