काम की बात टेक्नोलॉजी

इंस्टाग्राम बंद करने जा रहा है अपना आईजीटीवी ऐप, जानें क्या है वजह

फोटो शेयरिंग दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम  अपने डेडिकेटेड आईजीटीवी ऐप को बंद करने जा रहा है. चूंकि कंपनी अपने डेडिकेटेड वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट बंद कर देगा लेकिन कंपनी के अनुसार, IGTV वीडियो और दूसरा वीडियो बेस्ड कंटेंट मेन इंस्टाग्राम ऐप में उपलब्ध रहेगी.

फोटो शेयरिंग दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम  अपने डेडिकेटेड आईजीटीवी ऐप को बंद करने जा रहा है. चूंकि कंपनी अपने डेडिकेटेड वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट बंद कर देगा लेकिन कंपनी के अनुसार, आईजीटीवी वीडियो और दूसरा वीडियो बेस्ड कंटेंट मेन इंस्टाग्राम ऐप में उपलब्ध रहेगी. इस बीच, इंस्टाग्राम एक नए “विज्ञापन एक्पीरियंस” पर काम कर रहा है, जो सर्विस पर क्रिएटर को रिल्स से ऐड रेवेन्यू जनरेट करने की अनुमति देगा. निर्णय की घोषणा करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट में, इंस्टाग्राम ने बताया कि वह आईजीटीवी ऐप को बंद कर रहा है, ताकि वीडियो कंटेंट को जितना संभव हो सके डिस्कवर और क्रिएट करने के लिए आसान बनाया जा सके. इंस्टाग्राम ने 2018 में आईजीटीवी के लिए एक अलग ऐप पेश किया था, जिसका उद्देश्य लंबे वर्टिकल-फॉर्मेट वीडियो को होस्ट करना था.

इंस्टाग्राम ने पिछले साल अपने फीड वीडियो और आईजीटीवी को इंस्टाग्राम वीडियो में मर्ज कर दिया था और कंपनी का कहना है कि वह रिल्स में इन्वेस्ट करना जारी रखेगी. इंस्टाग्राम ऐप में एक आईजीटीवी बटन भी था जो यूजर्स को मुख्य ऐप पर आईजीटीवी कंटेंट तक ले जाता था, लेकिन इंस्टाग्राम ने 2020 में उस बटन को यह कहते हुए हटा दिया कि बहुत कम लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. पिछले साल, कंपनी ने घोषणा की थी कि आईजीटीवी का नाम बदलकर “इंस्टाग्राम टीवी” किया जा रहा है.

रिल्स के लिए नया ऐड फीचर पेश करेगी इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम ने यह भी घोषणा की कि रिल्स पर कंपनी के फोकस के हिस्से के रूप में इन-स्ट्रीम वीडियो विज्ञापन को भी बंद कर दिया गया है. कंपनी का कहना है कि जो कंटेंट क्रिएटर्स इन-स्ट्रीम वीडियो विज्ञापनों की मदद से एक्टिव रूप से मोनेटाइजेशन कर रहे थे, उन्हें उनकी पिछली कमाई के आधार पर एक टेम्परेरी मंथली पेमेंट रिसीव होगा. इंस्टाग्राम ने यह भी खुलासा किया कि वह रिल्स कंटेंट को मोनेटाइज करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक नए ऐड एक्सपीरियंस पर काम कर रहा है. इस फीचर की टेस्टिंग इस साल के अंत में शुरू होगी.

दिसंबर में, इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने 2022 के लिए सेवा के रोडमैप का खुलासा किया कि इंस्टाग्राम वीडियो पर ज्यादा फोकस कर रहा है. पिछले महीने, मेटा ने कंपनी के फेसबुक ऐप पर 150 से ज्यादा देशों में रिल्स को लॉन्च किया.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.