आज की ताजा खबर राजस्थान राज्य

भीलवाड़ा की तेल फैक्ट्री में भीषण आग, भारी नुकसान होने की आशंका

भीलवाड़ा के शाहपुरा कस्बे में मंगलवार को एक ऑयल फैक्ट्री में सुबह करीब 6 बजे भयानक आग लग गई. गोदाम के अंदर खाद्यय तेल होने के चलते आग तेज हो गई. आग लगने से फैक्ट्री में करीब 60 लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान का अंदेशा है.

राजस्थान के भीलवाड़ा के शाहपुरा कस्बे में मंगलवार को एक भयानक आग का मंजर देखने को मिला. कस्बे के कलिजंरीगेट के बाहर स्थित एडिबल ऑयल फैक्ट्री में सुबह करीब 6 बजे आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें कई किलोमीटर तक दिखाई दे रही थी. वहीं आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि गोदाम के अंदर खाद्यय तेल होने के चलते आग इतनी भयानक हो गई. आग लगने के बाद अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में करीब 60 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. हालांकि अभी तक फैक्ट्री और गोदाम में आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

जेसीबी से दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कलिजंरीगेट के बाहर मुकेश कुमार लढ़ा की तेल फैक्ट्री और गोदाम घनी आबादी क्षेत्र में बना हुआ है. मंगलवार सुबह 6 बजे अचानक गोदाम से आग की लपटें दिखाई देने लगी जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने फैक्ट्री मालिक मुकेश को सूचना दी.

करीब 50 लाख का नुकसान
घटनास्थल पर मौजूद तहसीलदार नारायणलाल जीनगर, थाना प्रभारी घनश्यामसिंह देवड़ा सहित पालिका के पार्षद सहित आम लोग इकट्ठा हो गए. दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में नगर पालिका के सदस्यों ने भी मदद की.
बताया जा रहा है कि सोमवार एक तेल का बड़ा कंटेनर गोदाम में खाली करवाया गया था जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं फैक्ट्री के पास ही आबादी क्षेत्र होने के कारण आसपास के घरों को प्रशासन ने तुरंत खाली करवाया.

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.