#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव 2022

डिप्टी सीएम केशव का सपा-बसपा और कांग्रेस पर हमला, बोले- इन सभी की बोलती बंद हो जाएगी

उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लिए आज प्रचार थम जाएगा। इस चरण में तीन मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लिए आज प्रचार थम जाएगा। इस चरण में तीन मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। लेकिन उससे पहले सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहती हैं। पार्टी के नेता अलग-2 जगह जाकर जोरों से प्रचार प्रसार को बढ़ाने में जुटे हुए है। इसके साथ ही नेताओं का आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला पहले से तेज हो चुका हैं। राजनीतिक दल के नेता विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कटाक्ष करते रहते है। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पांच चरणों के चुनावों में जनता ने सपा बसपा कांग्रेस को नकारते हुए कमल के फूल पर पुनः विश्वास जताया है, फिर एक बार 300 पार। 10 मार्च को 11 बजे तक सपा बसपा कांग्रेस की बोलती बंद हो जायेगी

आज थम जाएगा छठे चरण का चुनाव प्रचार
छठे चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार को थम जाएगा। इस चरण में 3 मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। जिन जिलों में चुनाव होने हैं उनमें बलिया, गोरखपुर, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महाराजगंज, बस्ती और अंबेडकरनगर शामिल हैं। इन जिलों के 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

केशव मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधा है। ट्वीट कर केशव मौर्य ने कहा, ‘पांच चरणों के चुनावों में जनता ने सपा बसपा कांग्रेस को नकारते हुए कमल के फूल पर पुनः विश्वास जताया है, फिर एक बार 300 पार। 10 मार्च को 11 बजे तक सपा बसपा कांग्रेस की बोलती बंद हो जायेगी।’

सीएम योगी ने कहा कि हमने जो कहा था वो करके दिखाया है। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। क्या ये काम सपा-बसपा और कांग्रेस वाले करवा पाते? ये 500 वर्षों से मामला अटका हुआ था। आज गरीबों को राशन मिल रहा है। पेंशन, मकान सारी सुविधाएं दी जा रहीं हैं। 

बैरिया विधानसभा में लोगों से किया निवेदन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने छठे चरण के मतदान से पहले जनपद बलिया के बैरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ला के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। यहां पर उन्होंने लोगों से कहा कि मैं आज आप सभी से निवेदन करने आया हूं कि 3 मार्च को आप अपने परिवार के साथ अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को अपना आशीर्वाद दीजिए और भाजपा की सरकार बनाइए। भाजपा सरकार में आपके जनपद सहित सभी विधानसभाओं का चौमुखी विकास रुकने नहीं दिया जायेगा।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.