
शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट करने के बाद 19 फरवरी 2022 को शादी कर ली. ये कपल इन दिनों बी-टाउन का हॉट टॉपिक बना हुआ है.जब से शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की शादी हुई है, दोनों का फैंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. इस न्यूली मैरिड कपल की लाइफ से जुड़ी हर जानकारी को जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं.अब जब शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर पति फरहान अख्तर संग फोटो शेयर की है. तो फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.
तस्वीरों में शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की इन रोमांटिक तस्वीरों में दोनों के बीच जबरदस्त शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है.लेटेस्ट तस्वीरों में जहां शिबानी दांडेकर ट्रांसपेरेंट आउटफिट में नजर आ रही हैं तो वहीं फरहान अख्तर कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं.इन तस्वीरों के संग शिबानी दांडेकर ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं. जिनमें वो एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं.मिसेज अख्तर का स्टनिंग अंदाज फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. मिनिमल मेकअप और हाई बन में शिबानी बेहद गॉर्जियस लग रही हैं.बैकलेस आउटफिट में शिबानी दांडेकर का ये अंदाज देख फैंस कह रहे हैं- मैडम आप तो पहले से भी ज्यादा बोल्ड हो गईं.