
हाल ही में, अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें कांजीवरम साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।
बी-टाउन की गॉर्जियस गर्ल मौनी रॉय शादी के बाद से ही फुल-ऑन नई-नवेली दुल्हन के गोल्स दे रही हैं। कभी शादी के बाद फर्स्ट पारंपरिक लुक से, तो कभी हनीमून लुक से, वह अपने हर अवतार से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस, शादीशुदा महिला के रूप में गोल्डन कांजीवरम साड़ी के साथ अपना मलयाली लुक फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई हैं।

पहले ये जान लीजिए कि, बंगाली क्वीन मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने लॉन्ग टाइम मलयाली बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी रचाई थी। शादी में अभिनेत्री ने अपने बंगाली और मलयाली वेडिंग लुक से लोगों को हैरान कर दिया था। हालांकि, शादी के बाद भी मौनी अपने मलयाली शादीशुदा महिला के लुक से लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

