
टेलीविजन इंडस्ट्री में इस वक्त सबसे प्यारी जोड़ियों में से तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है. ऐसे में अब बिग बॉस फेम कपल अब एक गाने में साथ रोमांस करता नजर आएगा. ‘देसी म्यूजिक फैक्ट्री’ के अपकमिंग सॉन्ग ‘रूला देती है’ में करण और तेजस्वी साथ दिखेंगे. गाने का थीम रोमांस से लेकर रिलेशनशिप में तनाव की चीजों को व्यक्त करता है. हाल ही में इस गाने का पोस्टर रिलीज किया गया है. पोस्टर में तेजस्वी और करण के मुस्कुराते चेहरे नजर आ रहे हैं, वहीं कहीं कहीं दोनों के बीच अनबन भी झलक रही है।
बिग बॉस 15 की सबसे पॉपुलर जोड़ी स्क्रीन पर आ रही साथ
बता दें, बिग बॉस सीजन 15 के बाद ‘रूला देती है’ करण और तेजस्वी का पहला प्रोजेक्ट है जिसमें वे एक साथ नज़र आएंगे. इस जोड़ी ने बिग बॉस सीजन 15 के दौरान दर्शकों का दिल जीत लिया था और अब उम्मीद है कि दर्शक इस गाने में भी उन्हें अपना भरपूर प्यार देंगे.
बिग बॉस शो के दौरान इस जोड़ी के बीच कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे. फिर भी इस जोड़ी ने मुश्किल हालातों पर भी खुद पर काबू रखा औऱ साथ रहे. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गाने में वे किस तरह की केमिस्ट्री बिखेरते है. ‘रुला देती है’ गीत को राणा सोतल ने लिखा है और यासर देसाई ने गाया है तथा रजत नागपाल ने संगीत सजाया है. यह एक दर्द भरा रोमांटिक गाना है, जिसकी शूटिंग गोवा में हुई है.