
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहा है। चार चरणों का मतदान हो चुका है। वहीं पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होने वाला है। चुनाव जीतने के लिए सभी दल अपना जोर लगा रहे हैं। बीजेपी और सपा के बीच जबरदस्त टक्कर देखी जा रही है। लेकिन इन सब के बीच यूपी की राजनीति में प्रियंका एक अलग तरह की पहचान बना रही हैं। एक तरफ बीजेपी और सपा की तरफ से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है वहीं प्रियंका गांधी जनसभाओं में मुद्दों पर बात कर रही हैं। कांग्रेस भले ही यूपी में सरकार न बना पाए लेकिन प्रियंका गांधी अलग तरह की पहचान बनाने में जरूर कामयाब हो रही हैं।विरोधी खेमे में भी इस बात को लेकर चर्चा हो रही हैं।
कैब ड्राइवर ने सुनाई आपबीती
प्रियंका गांधी गुरुवार को लखनऊ एयरपोर्ट से कैब बुक कराकर कॉल हाउस पहुंची। प्रियंका गांधी बराबंकी से रैली करके लखनऊ लौटीं थी इसके बाद उन्होंने टैक्सी से कॉल हाउस तक का सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने ड्राइवर से उसकी समस्याएं जानी। प्रियंका ने टैक्सी ड्राइवर को कांग्रेस की योजनाओं की भी दी जानकारी। प्रियंका ने टैक्सी ड्राइवर से विकास, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर की बात। टैक्सी ड्राइवर ने कहा कि सरकार के राशन देने से कोई फायदा नहीं है। हमें पहले जैसे राशन मिलता था हम उसी से खुश थे। हमें रोजगार चाहिए।