अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। प्रियंका अपने काम के साथ निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वो सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेबी के रूम की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाइफ में नन्हे मेहमान की एंट्री हो चुकी है. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा औऱ निक जोनस अपने बेबी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेबी के रूम की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. साथ ही अपने पति और पॉपस्टार निक जोनस समेत अपने पेट्स की फोटोज भी एक्ट्रेस ने साझा की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ की झलक फैंस को दिखाई. प्रियंका ने 6 तस्वीरें एक साथ शेयर की हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने अपने एलए वाले घर से शेयर की तस्वीरें
पहली तस्वीर में वह कुछ सोचती हुईं नजर आ रहा हैं.एक्ट्रेस लाल रंग की टीशर्ट में औऱ कानों में इयर बड्स लगाए दिख रही हैं. दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने अपने खाने की प्लेट को शो किया है. तीसरी तस्वीर में प्रियंका पति निक जोनस के साथ स्म्माइल करती हुई दिख रही हैं, वहीं चौथी फोटो में ऐसा लग रहा है जैसे प्रियंका की गोद में बेबी है,लेकिन बेबी की फोटो नहीं ली गई है. पांचवी तस्वीर में न्यू बॉर्न बेबी का क्यूट रूम नजर आ रहा है, जहां ढेर सारे टॉयज दिख रहे हैं. आखिरी तस्वीर में प्रियंका के पेट्स नजर आ रहे हैं
बता दें, 22 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फैंस के बीच इस बात का ऐलान किया था कि अब वह दो से तीन हो चुके हैं. निक और प्रियंका जब से माता पिता बने हैं उनके फैंस कपल को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. ऐसे में निक प्रिंयका एक जगह स्पॉट किए गए तो सोशल मीडिया पर वह तस्वीरें वायरल होने लगीं. निक औऱ प्रियंका लॉस एंजिलस में साथ घूमते दिखे थे.
सुर्खियों में रहती हैं प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका आए दिन सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और एक हॉलीवुड कॉमेडियन के बीच थोड़ी कहा सुनी हो गई थी. दरअसल, रोजी ओ डोनेल की हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से मुलाकात हुई थी. जिसमें उन्होंने प्रियंका को फेमस राइटर दीपक चोपड़ा की बेटी समझ लिया था. हालांकि इसके बाद कॉमेडियन ने एक वीडियो शेयर कर प्रियंका से माफी मांगी थी. जिस पर प्रियंका ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें फटकार लगाई थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने उन्हें उनका नाम गूगल करने तक की सलाह दी डाली थी.