आज की ताजा खबर दुनिया यूरोप

जंग के आसार के बीच यूक्रेन पर हुआ एक और साइबर हमला, सरकार की तरफ से जारी किया गया अलर्ट

यूक्रेन की कुछ सरकारी वेबसाइट्स को हैक कर लिया गया. रूस ने यूक्रेन पर साइबर हमले के लिए वाइपर मैलवेयर का उपयोग किया गया है.

russ

रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू कर दिया है और दोनों देशों के बीच हो रहे इस युद्ध में साइबर हमलों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. यूक्रेनियन के खिलाफ फ़िशिंग हमला शुरू हो गया है. शत्रु बलों का उद्देश्य बड़ी मात्रा में जानकारी इकट्ठा करने के लिए यूक्रेनियन के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक पहुंच प्राप्त करना है. हाल ही में यूक्रेन की कुछ सरकारी वेबसाइट्स को हैक कर लिया गया. वहीं अब रूस ने यूक्रेन पर साइबर हमले के लिए वाइपर मैलवेयर का उपयोग किया गया है. ये मैलवेयर बेहद ही खतरनाक है और यह सिस्टम में मौजूद डाटा को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है.

रूस ने यूक्रेन पर वाइपर मैलवेयर के जरिए साइबर हमला कर दिया है. बता दें कि यह एक ऐसा मैलवेयर है कि पर्सनल कंप्यूटर पर अटैक कर उसमें मौजूद डाटा को हमेशा के लिए नष्ट कर देता है. इस मैलवेयर की वजह से खत्म हुए डाटा को रिकवर भी नहीं किया जा सकता. वाइपर मैलवेयर की बात करें तो अन्य मैलेवयर की तुलना में यह काफी खतरनाक है. इसका उपयोग पैसे चोरी करने के लिए नहीं किया जाता बल्कि इसका उद्देश्य सिस्टम में मौजूद डाटा को पूरी तरह तबाह करना होता है. रूस ने वाइपर मैलवेयर के​ जरिए यूक्रेन पर साइबर अटैक किया है. यह मैलेवयर युद्ध के दौरान एक ताकतवर हथियार के तौर पर उपयोग किया जा रहा है. जो कि किसी देश के डाटा को खत्म कर सकता है.

कितना खतरना है वाइपर मैलवेयर
वाइपर मैलवेयर जिस कंप्यूटर पर अटैक करता है, उसके डाटा को हमेशा के लिए नष्ट कर देता है. आमतौर पर किसी मैलवेयर से नष्ट हुए डाटा को रिकवर किया जा सकता है. लेकिन वाइपर मैलवेयर से नष्ट होने वाला डाटा रिवकवर नहीं हो सकता. यह इतना पावरफुल है कि सिस्टम के रिकवरी टूल्स को ही खत्म कर सकता है. जिसके बाद कोई भी व्यक्ति या संस्थान पूरी तरह से असहाय हो जाते हैं क्योंकि उनके पास हमले का सबूत देने के लिए भी कोई डाटा नहीं बचता.

वहीं रूस के हमले के बाद से यूक्रेन में तबाही मची हुई है. यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना घुस गई है. यह दावा यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने किया है. उन्होंने ट्वीट किया कि दुश्मन का विध्वंसक समूह कीव में घुस गया है. जेलेंस्की ने अपने नागरिकों से सावधान रहने और कर्फ्यू नियमों का पालन करने को कहा है. राष्ट्रपति ने आगे लिखा है कि यूक्रेन अपनी आजादी और जमीन का बचाव कर रहा है.

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.