टेक्नोलॉजी

एमेजॉन ने लॉन्च किए सेकेंड जनरेशन इको बड्स, सिर्फ बोलकर कर सकेंगे कॉल और मैसेज

नए इको बड्स छोटे, हल्के, आईपीएक्स4-रेटेड हैं जो छींटे, पसीने या हल्की बारिश का सामना कर सकते हैं और मैक्सिमम कम्फर्ट के साथ बनाए गए हैं.एमेजॉन ने इको बड्स सेकेंड जनरेशन को लॉन्च किया है, जिसमें भारतीय बाजार में कस्टम-डिजाइन एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जिंग कैपेसिटी और एलेक्सा तक हैंड फ्री एक्सेस शामिल है. इको बड्स यूएसबी-सी वायर्ड चार्जिंग ऑप्शन के लिए 11,999 रुपए और वायरलेस चार्जिंग केस ऑप्शन के लिए 13,999 रुपए में उपलब्ध हैं.एमेजॉन डिवाइसेज इंडिया के कंट्री मैनेजर पराग गुप्ता ने एक बयान में कहा, हम इको रेंज में एक ऑन-द-गो डिवाइस जोड़कर खुश हैं और अपने कस्टमर्स के एक्सपीरियंस से सीखने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि वे एलेक्सा को अपने साथ ले जाते हैं. इको बड्स के साथ, कस्टमर दिन भर एलेक्सा का इस्तेमाल घर, पड़ोस में घूमना या काम पर आना चाहे वह किसी भी समय हो, कर सकते हैं.एमेजॉन की एनसी टेक्नोलॉजी की खासियत ये है कि एक एडवांस चिपसेट से चलने वाले सभी नए इको बड्स आसपास के शोर को रोक लेते हैं. एनसी चालू करने के लिए, बस या तो ईयरबड को दबाकर रखें, या बस कहें, एलेक्सा नॉइज कैंसलेशन चालू करें, या एलेक्सा ऐप से सेटिंग एक्सेस कर सकते हैं. पास-थ्रू मोड के साथ, आप एलेक्सा ऐप में डिवाइस सेटिंग्स के माध्यम से सुनाई देने वाली एनवायरमेंटल साउंड को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं.सभी नए इको बड्स छोटे, हल्के, आईपीएक्स4-रेटेड हैं जो छींटे, पसीने या हल्की बारिश का सामना कर सकते हैं और मैक्सिमम कम्फर्ट के साथ बनाए गए हैं.कंपनी का दावा है कि इको बड्स एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और एलेक्सा वेक वर्ड ऑन के साथ एक बार चार्ज करने पर पांच घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक ऑफर करता है और कॉम्पैक्ट केस कुल 15 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक के लिए दो एक्स्ट्रा चार्ज देता है

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.