फ़ैशन लाइफस्‍टाइल

इस वेडिंग सीजन दिखना है स्टनिंग, तो कियारा आडवाणी के इन साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल दोनों की आउटफिट में बहुत खूबसूरत लगती हैं. हाल ही के कुछ खास मौकों के लिए कियारा ने ट्रेडिशनल लुक को चुना. इस दौरान कियारा बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं.

वेडिंग सीजन के लिए अगर आप साड़ी पहनने का मन बना रहीं हैं तो आप कियारा आडवाणी इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. कियारा आडवाणी इन साड़ी को अलग-अलग मौकों पर कैरी किया. कियारा इस ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.पार्टी और फंक्शन के लिए साड़ी – हाल ही में दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2022 में कियारा आडवाणी को सम्मानित किया गया. इस मौके पर कियारा ने पीले और ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी. इस साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन के साथ मिरर वर्क किया गया था. इसके साथ कियारा ने स्लीवलेस स्ट्रैपी डिजाइन का ब्लाउज पहना था. बालों को बन बनाकर और गजरा लगाकर स्टाइल किया. कियारा ने इसके साथ हैवी झुमके और लाइट मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया. कियारा का ये लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था.ग्रीन साड़ी लुक – वेडिंग सीजन में मेंहदी के दौरान अगर आप ग्रीन आउटफिट पहनना चाहती हैं तो कियारा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. फिल्म शेरशाह के प्रमोशन के दौरान कियारा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी. इस साड़ी पर एंब्रॉयडरी वर्क किया गया था. इस साड़ी के साथ कियारा ने ग्रीन कलर के फ्लोरल कट स्लीव का ब्लाउज पहना था. गुलाबी चूड़ियों और लाइट मेकअप के साथ लुक को पूरा किया.ब्लू साड़ी लुक – अगर आपको गर्मियों के दौरान साड़ी कैरी करनी है तो कियारा की इस ब्लू कलर साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. ये कलर गर्मियों के मौसम के लिए एकदम सही है. कियारा ने प्लेन ब्लू कलर की साड़ी के साथ फ्लोरल प्रिंट का स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है. इसके लिए कियारा ने न्यूड और लाइट टचअप चुना.ऑफ व्हाइट साड़ी – एक क्लासी लुक के लिए आप कियारा की इस ऑफ व्हाइट साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. ये ऑफ व्हाइट साड़ी हैंड एमब्रॉइडेड है. कियारा ने साड़ी को स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज के साथ स्टाइल किया. इस लुक के लिए कियारा ने गोल्डन कलर के खूबसूरत इयरिंग्स को चुना.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.