
उत्तर प्रदेश में आज चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान जारी है. लोग सुबह छह बजे से ही वोट डालने के लिए लाइनों में लगे हुए नजर आए है. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती भी लखनऊ के नगर नर्सरी स्कूल के मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंची.
वोट डालने के बाद मायावती ने सपा पर तंज कसा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि ‘प्रदेश के लोगों ने वोट देने से पहले ही समाजवादी पार्टी को नकार दिया है। सपा को वोट देने का मतलब है गुंडाराज, माफिया राज को समर्थन देना। मुस्लिम समाज भी सपा से खुश नहीं हैं, वे उन्हें वोट नहीं देंगे। सपा सरकार में हुए दंगे उसकी असली तस्वीर है। समाजवादी पार्टी के नेताओं के चेहरे बताते हैं कि वे इस बार सत्ता में नहीं आ रहे हैं।’
इसके साथ ही मायावती ने लोगों से वोट डालने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र का उत्सव है उनको वोट डालने के लिए जरूर निकलना चाहिए. आपका एक-एक वोट जरूरी है.