राज्य हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के ऊना में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट! 7 मजदूरों की हुई मौत

ऊना जिले के औद्योगिक क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में लगभग 7 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं, इस ब्लास्ट में करीब 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए है.

हिमाचल प्रदेश के ऊना  जिले में की एक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है. जहां पर जिले के टाहलीवाल स्थित फैक्ट्री में हुए इस ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 10 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. जहां पर धमाके में 7 महिलाओं की मौत हो गई है. वहीं, सभी जख्मी लोगों को ऊना के अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है. साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, इस दर्दनाक हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है.प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक कोटा में रविवार को सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की तरफ से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों के परिजनों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.

फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

दरअसल, जानकारी के अनुसार, ऊना के हरोली के टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है. जहां पर हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और कामगार महिलाएं जिंदा जल गई. आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है. वहीं, घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया है. हालांकि अभी तक घायलों की सही संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है. लेकिन मौके पर छह शव ब्लास्ट के बाद गिरे हुए थे, जोकि सभी महिलाओें के हैं. वहीं, मृतकों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है और वह ब्लास्ट के दौरान अपनी मां के साथ ही मौजूद थी. हालांकि शुरुआती जानकारी में मृतक महिलाएं यूपी की बताई जा रही हैं. फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त होना बाकी है.

ऊना फैक्ट्री हादसे पर प्रधानमंत्री ने व्यक्त की संवेदना

हिमाचल प्रदेश के ऊना की एक फैक्ट्री में हुआ हादसा दुखद है। जिन लोगों को इसमें अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं

फैक्ट्री में 30 से 35 मजदूर कर रहे थे काम

बता दें कि घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों के मुताबिक 7 घायलों को अस्पताल भेजा गया हैं. इस दौरान एक घायल महिला ने बताया कि जहां ब्लास्ट हुआ, वहां करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे. फिलहाल 6 महिलाओं की मौत हो गई है

कांग्रेस विधायक ने मृतकों के प्रति संवेदना जताई

ऊना के हरोली से कांग्रेस विधायक और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पूरे मामले पर मृतकों के प्रति संवेदना जताई है और साथ ही घटना को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में अवैध कारखाना चल रहा था. सरकार बताए कि किसने लाइसेंस दिया था और साथ ही विधानसभा में मुद्दा उठाने की बात कही.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.