#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव 2022

शोले’ फिल्म के गब्बर सिंह बने अरविंद केजरीवाल, कहा ‘मां कहती है सो जा वरना..

उत्तर प्रदेश में तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी राजनीतिक दलों की नजर चौथे चरण पर है। जिन जिलों में चौथे चरण का चुनाव होना है, वहां आज शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। ऐसे में प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं।

यूपी चुनाव के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज लखनऊ में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेद्र मोदी को ‘साइकिल’ वाले बयान पर कहा, ‘केजरीवाल एक आतंकवादी है जो भ्रष्टाचारियों को डराता है. शोले फिल्म से एक डायलॉग है “जब बच्चा भ्रष्टाचार करता है तो मां कहती है सो जा बेटा वर्ना केजरीवाल आजेगा.’

लखनऊ से AAP पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘BJP ने सारी एजेंसियों के छापे पड़वाए लेकिन उनको कुछ नहीं मिला. मेरे पूछने पर उन्होंने कहा कि गाज़ियाबाद में कोई कवि है जिसने बताया कि केजरीवाल आतंकवादी है. मोदी जी सारी एजेंसियों हटाइए और उस कवि को रखिए. वह बताएंगे कि कौन आतंकवादी है.

पीएम ने सपा पर साधा था निशाना

 इससे पहले पीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिन्होंने अंधेरे में रहने को मजबूर किया वो मुफ्त बिजली देने की बात कर रहे. पीएम ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में माफ़ियाबाद था, लोग शाम को बाहर निकलने से डरते थे. इसके जवाब में अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

अरविंद केजरीवाल ने खी यह बात

अरविंद केजरीवाल आगे कहा कि आतंकवादी दो तरह के होते हैं. एक आतंकवादी जनता को डराता है. दूसरा आतंकवादी भ्रष्टाचारियों को डराता है. केजरीवाल भ्रष्टाचारियों को डराता है. शोले पिक्चर में डायलॉग है न जब 100-100 मील तक बच्चा भ्रष्टाचार करता है तो मां कहती है सो जा वरना केजरीवाल आ जाएगा.’

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.