#इलेक्शन की खबरें आज की ताजा खबर उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव 2022

बहराइच में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – इस बार जीत का चौका लगाएगी भारतीय जनता पार्टी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को बहराइच में एक जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बहराइच में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. बहराइच जिले में पांचवे चरण में चुनाव होना है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में पीएम मोदी ने जनता से वोट की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि जीत का चौका लगने वाला है. उन्होंने कहा, “आप सब जो यहां इतनी बड़ी संख्या में भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं, उससे साफ है कि यूपी चुनाव में इस बार भी जीत का चौका लगने वाला है. एक बार 2014, दूसरी बार 2017, तीसरी बार 2019 और इस बार 2022 जीत का चौका लगेगा.”

पीएम मोदी ने कहा, “ये धरती महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम की महक लिए हुए है. पिछले वर्ष मुझे उनके स्मारक के शिलान्यास का भी सौभाग्य मिला. इस स्मारक में उनकी भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी. आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है. ऐसे में आज भारत का ताकतवर होना, भारत और पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है. आज आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा. सुहेलदेव की धरती के लोगों का एक-एक वोट, देश को मजबूती देगा.”

डबल इंजन की सरकार जरूरी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “उत्तर प्रदेश आज विकास के जिस रास्ते पर चल पड़ा है, उसमें डबल इंजन की सरकार उतनी ही जरूरी है. मैंने 2014 से लेकर 2017 तक इन घोर परिवारवादियों का, उनका कामकाज, उनका कारोबार, उनके कारनामें बहुत करीब से देखा है. दु:ख होता है जब अपने स्वार्थ के लिए घोर परिवारवादियों की सरकारें जनता के हित को ही स्वाहा कर देती हैं.”

गरीबों के साथ खड़ी रही सरकार
पीएम मोदी ने कहा, “हमारी सरकार संकट के समय कभी भी किसी का साथ नहीं छोड़ती, बल्कि गरीब परिवार का संबल बनकर खड़ी रहती है. गरीबों के लिए सरकार की इसी संवेदनशीलता को इस कोरोना के काल में भी देखा है और महसूस किया है. पूरे देश में 80 करोड़ लोगों को करीब 2 साल से मुफ्त में राशन मिल रहा है और हमारे उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन पहुंचा है. गरीब आज भाजपा को आशीर्वाद दे रहा है.”

जैसे वैक्सीन लगवाने में इनकी नहीं सुनी, वैसे ही वोट देने में मत सुनना
पीएम मोदी ने कहा, “इसी संकट के समय हमारी सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि हिंदुस्तान का कोई भी नागरिक अमीर हो या गरीब, शहर में रहता हो या गांव में, स्त्री हो या पुरुष हो, कोई भी वैक्सीन से छूट न जाए. वैक्सीन को लेकर इन लोगों ने आप लोगों को उकसाया कि ये तो भाजपा की वैक्सीन है, भाजपा के कमल वाली वैक्सीन है, इसलिए वैक्सीन मत लगाओ. जैसे वैक्सीन में आपने उनकी बातें नहीं सुनी, वैसे चुनाव में भी उनकी बातें मत सुनना. आपने हमारी बात मानी और टीका लगवाया, मैं आप का धन्यवाद करता हूं और तो और इन लोगों ने तस्वीरें दिखाकर यूपी को बदनाम करने का भी काम किया.

पीएम मोदी ने कहा, “हमारे देश के एक प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से बोले थे, उन्होंने कहा था कि मैं दिल्ली से 1 रुपया भेजता हूं, तो गरीब के घर में सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं. तो ये 85 पैसे किसकी जेब में जाते थे? अब मैंने पक्का कर लिया कि गरीब के खाते में दिल्ली से मैं एक रुपया भेजूंगा, तो बीच में कोई हाथ नहीं लगाएगा, 100 के 100 पैसे पहुंचेंगे. अब जिनकी दुकानें बंद हो गई, उनको तो मेरे ऊपर गुस्सा आएगा ही.”

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.