क्रिकेट खेल

रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल नीलामी पर जताई चिंता, बोले- लगता है हम जानवर हैं जिन पर बोली लग रही

रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल ऑक्शन को लेकर कड़ी टिप्पणी की है. उनका कहना है ऑक्शन को देखकर ऐसा लगता है मानो खिलाड़ी कोई सामान है जिसकी खरीदी-बिक्री हो रही है. यह देखकर अच्छा नहीं लगता. रॉबिन उथप्पा हाल ही में आईपीएल 2022 ऑक्शन का हिस्सा बने थे.

रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल ऑक्शन को लेकर कड़ी टिप्पणी की है. उनका कहना है ऑक्शन को देखकर ऐसा लगता है मानो खिलाड़ी कोई सामान है जिसकी खरीदी-बिक्री हो रही है. यह देखकर अच्छा नहीं लगता. रॉबिन उथप्पा हाल ही में आईपीएल 2022 ऑक्शन का हिस्सा बने थे. उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा था. उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि उन्हें फिर से चेन्नई की तरफ से खेलने का मौका मिलेगा. उथप्पा ने आईपीएल 2021 में सीएसके के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली थीं. उन्होंने पहले क्वालिफायर में 44 गेंद में 63 रन की पारी खेली थी. फिर फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 15 गेंद में 31 रन बनाए थे.

रॉबिन उथप्पा ने माना कि वह और उनका परिवार उम्मीद कर रहे थे कि वे सीएसके का हिस्सा बन जाए. उन्होंने कहा, ‘सीएसके जैसी टीम के लिए खेलने की मेरी इच्छा थी. मेरी बस यह प्रार्थना थी कि फिर से सीएसके में शामिल हुआ जाए. मेरा परिवार, यहां तक कि मेरे बेटे ने भी इसके लिए प्रार्थना की. मैं ऐसी जगह जाकर खुश हूं जहां सुरक्षा और सम्मान महसूस होता है.’

ऑक्शन में किसी जानवर जैसा लगता है’

रॉबिन उथप्पा ने 2006 और 2015 के बीच भारत के लिए 46 वनडे और 13 टी20 मुकाबले खेले. उन्होंने आईपीएल में ऑक्शन के बजाए ड्राफ्ट पॉलिसी की पैरवी की. उन्होंने कहा,

ऑक्शन में ऐसा लगता है मानो आपने लंबे समय पहले कोई परीक्षा दी थी और अब नतीजा आने वाला है. आप किसी पालतू जानवर की तरह महसूस करते हो. यह देखकर अच्छा नहीं लगता और मुझे लगता है कि भारत में ही ऐसा होता है. किसी के प्रदर्शन के बारे में ओपिनियन होना अलग बात है लेकिन कौन कितने रुपये में बिकेगा इस पर बात होना एकदम अलग बात है.

रॉबिन उथप्पा ने आगे कहा,

आप सोच भी नहीं सकते कि जो खिलाड़ी बिकते नहीं हैं उन पर क्या बीत रही होती है. यह अच्छी फीलिंग नहीं होती. उन खिलाड़ियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं जो ऑक्शन में लंबे समय तक रहे लेकिन उन्हें कोई टीम नहीं मिली. कई बार इससे काफी निराशा होती है.

उन्होंने कहा कि सबकी भलाई के लिए ड्राफ्ट सिस्टम होना चाहिए. यह काफी सम्मानजनक होगा. रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2022 में खेलने के बारे में कहा कि वह अपने करियर का अंत सीएसके के साथ चाहते हैं. अगर ऐसा होता है तो काफी अच्छा रहेगा

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.