इस वीडियो में शहनाज ‘सच अ बोरिंग डे, सच अ बोरिंग पीपल’ कहते हुए गाना गाती दिखीं, तो यश गाने की धुन पर थिरकते और ढोलकी बजाते दिखे थे.

कुछ दिनों पहले शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था जिसमें टैलेंटेड म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाते भी नजर आए थे. इस वीडियो में शहनाज ‘सच अ बोरिंग डे, सच अ बोरिंग पीपल’ कहते हुए गाना गाती दिखीं, तो यश गाने की धुन पर थिरकते और ढोलकी बजाते दिखे थे. इस गाने को यश ने बड़े ही इंट्रस्टिंग तरह से बनाया था. वहीं गाने की शूटिंग के दौरान शहनाज गिल ‘डायरेक्टर’ बन गई थीं. खुद इस बारे में यश ने बताया. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक यश ने शहनाज की क्वॉलिटी गिनाते समय इस बात का जिक्र किया था.
शहनाज गिल के लिए बोले यशराज मुखाते
यशराज मुखाते ने कहा-शहनाज गिल में एक ईमानदारी और सच्चाई है. एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि बोरिंग डे की शूटिंग के वक्त शहनाज ने उन्हें गाना डायरेक्टर करने में मदद भी की थी.
बहुत बुरा एक्टर हूं: जब शहनाज से अपने लिए कहने लगे यशराज
यशराज ने कहा- ‘मैं बहुत बुरा एक्टर हूं, इस वीडियो में भी. लेकिन शहनाज मेरे लिए डायरेक्ट कर रही थीं. शहनाज ने मुझे कहा आप सही नहीं कर रहे हो. वीडियो में एक बहुत छोटा सा पार्ट है जहां मैं जाता हूं और उनको थपकी देता हूं और उनको बताता हूं कि ‘मैं हू ना, कोई बात नहीं.’ इसको हमने कुछ 8-10 बार किया, लेकिन वह इससे खुश नहीं थीं. तब उन्होंने कहा कि ‘आप सही नहीं कर रहे हो’. मैंने उन्हें बताया- ‘मैं एक्टर नहीं हूं, प्लीज चलो इसे जल्दी से खत्म करते हैं.’
कंपोजर यशराज ने सुनाया एक और किस्सा
एक अन्य किस्सा सुनाते हुए यश ने कहा- ‘मैं शहनाज को पिल्लो हिट करने में बहुत हैजिटेट फील कर रहा था. मुझे डर लग रहा था कि कहीं उनको लग न जाए. फिर शहनाज ने मुझे कहा कि अरे तुम करो मुझे कुछ नहीं होगा.’ उन्होंने आगे बताया कि बाद में उन्होंने इस सीन को फाइनल वीडियो में से कट ही कर दिया.
बता दें, शहनाज गिल के लिए बीते कुछ महीने काफी मुश्किलों भरे रहे थे. शो बिग बॉस सीजन 13 से उनके खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद एक्ट्रेस गुमसुम हो गई थीं. बाद में धीरे धीरे एक्ट्रेस ने अपने ट्रैक पर वापसी की. शहनाज आखिरी बार दिलजीत दोसांझ की फिल्म हौंसला रख में नजर आई थीं.