#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य

तीसरे चरण में अखिलेश-शिवपाल समेत इन दिग्गज नेताओं की साख दांव पर !

कन्नौज सीट से भाजपा ने पूर्व आईपीएस असीम अरुण तो सपा से मौजूदा विधायक अनिल दोहरे मैदान में हैं। असीम अरुण आईपीएस से राजनीति में आए हैं। कन्नौज सीट पर चार बार से सपा का कब्जा है। कन्नौज संसदीय सीट से मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव सांसद रह चुकी हैं। कन्नौज सपा का गढ़ माना जाता है। इसीलिए तीसरे चरण का चुनाव काफी रोचक वाला हो गया है।

तीसरे चरण के मतदान में 20 फरवरी को होगा। इस चरण पर प्रदेश ही नहीं देशभर की नजर लगी हुई हैं। इसकी मुख्य वजह करहल विधानसभा सीट है। इस सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। यहीं पास की ही जसवंतनगर विधानसभा सीट से उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव चुनावी मैदान में हैं। यही वह चरण है, जिसमें केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह और यूपी के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी चुनावी मैदान हैं। इसके चलते तीसरे चरण का रण काफी रोचक हो गया है।

करहल विधानसभा सीट

तीसरे चरण में सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला मैनपुरी के करहल सीट पर होने जा रहा है, जहां से समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं. अखिलेश यादव के सामने  बीजेपी के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस ने इस सीट पर अखिलेश यादव को समर्थन किया है जबकि बसपा ने कुलदीप नारायण को उतारा रखा है. अखिलेश के चुनाव मैदान में होने की वजह से करहल सीट पर सभी की निगाहे हैं. 

सतीश महाना भी इसी चरण में
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना महाराजपुर विधानसभा सीट से मैदान में हैं। वह सात बार से विधायक हैं और आठवीं बार मैदान में हैं। सपा ने उनके खिलाफ फतेहबहादुर को मैदान में उतारा है। सतीश महाना कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, राम प्रकाश गुप्ता और मायावती सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसलिए इस सीट पर भी लोगों की नजरें लगी हुई हैं। हाथरस से भाजपा ने आगरा के पूर्व महापौर अंजुला माहौर तो सपा से ब्रजमोहन राही को मैदान में उतारा है।

कन्नौज सीट से भाजपा ने पूर्व आईपीएस असीम अरुण तो सपा से मौजूदा विधायक अनिल दोहरे मैदान में हैं। असीम अरुण आईपीएस से राजनीति में आए हैं। कन्नौज सीट पर चार बार से सपा का कब्जा है। कन्नौज संसदीय सीट से मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव सांसद रह चुकी हैं। कन्नौज सपा का गढ़ माना जाता है। इसीलिए तीसरे चरण का चुनाव काफी रोचक वाला हो गया है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.