कुमार विश्वास के दावे पर सियासी कोहराम मचा हुआ है। केजरीवाल पर कांग्रेस, भाजपा की तरफ से हमले शुरू हो गए हैं। ऐसे में केजरीवाल ने सियासी अंदाज में ही इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे 10 साल में गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, तब तो मैं स्वीट आतंकवादी हूंगा जो स्कूल बनवाता है।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा है. इस दौरान अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी और कवि कुमार विश्वास ने गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद सभी विपक्षी पार्टियां उन्हें घेरने में लगी हैं. इसी दौरान अब केजरीवाल ने भी पलटवार किया है. उन्होंने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि चुनाव से पहले हमें हराने वाली सभी पार्टियां एक हो गई हैं. उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि सबसे बड़ा आतंकवादी मैं हूं. फिर इन्होंने मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया. मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होऊंगा जो स्कूल बनवाता है. अस्पताल बनवाता है. लोगों को तीर्थयात्रा पर भेजता है. ऐसा आतंवादी तो दुनिया में पैदा नहीं हुआ होगा.
केजरीवाल ने कहा कि तीन-चार दिन से ये लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल 10 साल से प्लान बना है, देश के दो टुकड़े करने का. एक टुकड़े का वो प्रधानमंत्री बनना चाहता है, मैं दिल्ली का सीएम हू. क्या देश के दो टुकड़े ऐसे ही हो जाएंगे। ये लोग बोल क्या रहे हैं। कह रहे हैं कि 10 साल से साजिश कर रहा है यह आदमी। मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं। आपको पता था कि मैं 10 साल से साजिश कर रहा हूं तो इनमें से तीन साल तो कांग्रेस के थे। 7 साल मोदी जी के हैं। तो क्या इनकी एजेंसी सो रही थी। ऐसा लगता है कि सबसे बड़ा आतंकवादी मैं हूं। फिर इन्होंने मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया। मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होऊंगा जो स्कूल बनवाता है। अस्पताल बनवाता है। लोगों को तीर्थयात्रा पर भेजाता है। ऐसा आतंकवादी तो दुनिया में पैदा नहीं हुआ होगा।