क्रिकेट खेल

आईपीएल में एक झटके में हुआ 8.40 करोड़ का नुकसान,धोनी ने नहीं दिया मौका,रणजी ट्रॉफी में मचाया बल्ले से गदर

आईपीएल 2022 ऑक्शन में कर्नाटक के ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा. एक झटके में ही उनकी सैलरी 10 गुना कम हो गई. उन्हें पिछले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा था. जबकि इस बार वो 9- लाख रुपए में बिके. हालांकि, अब इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में तूफानी अर्धशतक जड़ा है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की मेगा ऑक्शन में जोरदार झटका खाने वाले ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में ही कमाल कर दिया है. कृष्णप्पा गौतम ने शुक्रवार को रेलवे के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोका. गौतम के बल्ले से 32 गेंदों पर 52 रन निकले 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे गौतम ने आते ही रेलवे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. इस ऑलराउंडर ने अपनी पारी में 4 छक्के और 4 चौके लगाए. गौतम की इस पारी के दम पर कर्नाटक का स्कोर 481 रनों तक पहुंच गयाबता दें गौतम को आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ 35 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था. दरअसल पिछले सीजन में गौतम को चेन्नई ने 9.25 करोड़ में खरीदा था लेकिन इस बार वो लखनऊ सुपरजायंट्स टीम में महज 90 लाख में गए हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स ने पिछले सीजन में गौतम को एक भी मैच नहीं खिलाया था जिसका कहीं ना कहीं उन्हें नुकसान झेलना पड़ा.कृष्णप्पा गौतम को महज 90 लाख में हासिल करने पर लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर ने काफी खुशी जताई थी. गंभीर के मुताबिक गौतम 8वें और 9वें नंबर पर उतरकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने का दम रखते हैं और साथ ही वो बेहतरीन ऑफ स्पिनर भी हैं.गौतम गंभीर के भरोसे को गौतम ने रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में साबित किया है. वैसे आपको बता दें उनके अलावा मनीष पांडे ने भी 121 गेंदों में 156 रनों की पारी खेली. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज भी लखनऊ सुपरजायंट्स टीम का हिस्सा है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.