क्रिकेट खेल

वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहला टी -20 अपने दूसरे ओवर में ही जीत गया था भारत!

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में 6 विकेट से शिकस्त दी. इसके साथ ही उसने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने भारत की जीत में शानदार भूमिका निभाई.

वेस्ट इंडीज के खिलााफ पहले टी20 का स्कोर बोर्ड देखेंगे तो भारत को जीत 19वें ओवर में मिलती दिखती है. लेकिन, सही मायनों में उसकी ये जीत इनिंग के दूसरे ओवर में ही तय हो गई थी. 19वें ओवर में जाकर बस इसने वो चोला पहना है, जिसकी भारतीय फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे. भारत ने वेस्ट इंडीज को 6 विकेट से हराया वो भी 7 गेंद बाकी रहते. इस जीत के साथ भारतीय टीम 3 टी20 की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. सीरीज के अगले दो मुकाबले भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर ही खेले जाने हैं. यानी हालात बिल्कुल ऐसे ही रहेंगे जैसे पहले टी20 में देखने को मिले थे.

खैर, हमारा मकसद यहां मौसम के मिजाज और कंडीशन को लेकर आपको बताना नहीं. बल्कि, इस दिलचस्प बात को बताना है कि टीम इंडिया की जीत पहले टी20 में आखिर उसकी इनिंग के दूसरे ओवर में ही कैसे तय हो गई.

रोहित शर्मा ने सिक्स जड़कर मैच में जीत की पक्की

तो जरा याद कीजिए भारतीय पारी का वो दूसरा ओवर. रोमारियो शेफर्ड के उस ओवर की वो आखिरी गेंद. और, उस पर स्क्वॉयर लेग में जमाया भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का करारा छक्का. गेंद बिल्कुल स्लॉट में गिरी थी, जिसे भारतीय कप्तान ने हवा में सैर कराते हुए बाउंड्री के पार पहुंचा दिया. ये मैच में भारतीय पारी का पहला सिक्स था और रोहित शर्मा की इनिंग का भी ये पहला सिक्स था. और, इसी छक्के के साथ भारत की जीत मैच में तय हो गई थी.

अब आप कहेंगे भला ये कैसे. तो जवाब ये कि आज तक जितने भी मैचों में रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान छक्का लगाया है, भारत को उनमें हार नहीं मिली है. और, इस मैच में भी आगे चलकर यही देखने को मिला. विराट और पंत का विकेट जल्दी चटकाकर वेस्ट इंडीज ने मैच को अपनी ओर मोड़ने की कोशिश की थी. लेकिन, सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया.

जीते हुए इंटरनेशनल मैचों में रोहित के 350 छक्के पूरे

वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टी20 में रोहित शर्मा ने 19 गेंदों पर 210.52 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाए. उनकी इस इनिंग में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इन 3 छक्कों के साथ रोहित शर्मा जीते हुए इंटरनेशनल मैचों में 350 प्लस सिक्स जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.