जेगुआर लैंड रोवर ने कहा कि इस प्रोग्राम की शुरुआत साल 2025 से होगी और इसके तहत सभी जेगुआर और लैंड रोवर एसयूवी में एनवीडिया ड्राइव सॉफ्टवेयर-डिफाइन प्लेटफॉर्म को इनबिल्ट किया जाएगा

जेगुआर लैंड रोवर ने अपनी एसयूवी कार के लिए एनवीडिया टेक्नोलॉजी के साथ पार्टनरशिप की है. एनवीडिया सिलिकन वैली की आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी है. एनवीडिया लैपटॉप में ग्राफिक्स कार्ड देती है, जो गेमिंग को नया एक्सपीरियंस देती है. इससे रेगिंक कार गेम में भी अलग एक्सपीरियंस मिलता है.
यह कंपनी जेगुआर के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाने में मदद करेगी, जिसे वाहन निर्माता फर्म अपनी एसयूवी कार में इस्तेमाल करेगा. यह कार साल 2025 या फिर उसके बाद लॉन्च होंगी.यह एक मल्टीईयर स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप है, जिसका मकसद नेक्स्ट जनरेशन ऑटोमैटिक ड्राइविंग सिस्टम प्लस तैयार करना है. यह सिस्टम सर्विस और एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में कारगर साबित होगा.जेगुआर लैंड रोवर ने कहा कि इस प्रोग्राम की शुरुआत साल 2025 से होगी और इसके तहत सभी जेगुआर और लैंड रोवर एसयूवी में एनवीडिया ड्राइव सॉफ्टवेयर-डिफाइन प्लेटफॉर्म को इनबिल्ट किया जाएगा. साथ ही इसमें सेफ्टी को भी ज्यादा तरजीह देने लगे हैं.जेगुआर लैंड रोवर का प्लान एनवीडिया टेक्नोलॉकी का इस्तेमाल करके सिम्यूलेशन में इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि ऑटोनमस व्हीकल को तैयार किया जा सके. हालांकि अभी कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इस तकनीक के साथ सबसे पहले कौन की कार का टेस्ट किया जाएगा.