
कोरोना महामारी के कारण 2 साल तक बंद रही दिल्ली यूनिवर्सिटी, डीयू के कॉलेजों में आज से ऑफलाइन क्लासेज एक बार फिर से शुरू हो रही हैं. हालांकि, यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन क्लासेज को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है. जहां, कुछ छात्र कॉलेज खुलने से परेशान नजर आए, वहीं ज्यादातर उत्साहित और खुश दिखे. डीयू के अंडर ग्रेजुएट कोर्स के दूसरे वर्ष में पढने वाले एक छात्र ने कहा कि ये जो वाइब्स है, सिर्फ आपको कॉलेज में ही मिल सकती है, घर में आप ये अनुभव नहीं कर सकते. बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने आज सभी अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुकएट छात्रों के लिये ऑफलाइन शुरू कर दिए हैं.
कॉलेज खुलने के बाद क्लास के लिए कैंपस पहुंच रहे छात्र-छात्राएं काफी उत्सुक दिख रहे हैं. कोविड प्रोटोकॉल के साथ कॉलेजों में क्लास शुरू की जा रही हैं और कैंपस में स्टूडेंट्स की भीड़ फिर से दिखाई देने लगी है.
साफ है कि लंबे वक्त बाद कॉलेज पहुंच रहे छात्रों में फिर से कॉलेज लाइफ जीने को लेकर काफी रोमांच है.