
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का हल्का भूकंप आया, लेकिन अब तक कहीं से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। घाटी में पिछले दो दिनों में महसूस किया गया यह दूसरा भूकंप है।
3.02 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का हल्का भूकंप
आपदा प्रबंधन कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गुरुवार तड़के 3.02 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का हल्का भूकंप आया।
भूकंप के निर्देशांक 33.08 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.83 पूर्व देशांतर हैं।
भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा इलाके में था और इसकी गहराई पृथ्वी के अंदर 5 किलोमीटर थी।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक कहीं से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।