
देश के मशहूर संगीतकार बप्पी लहिरी आज अपने अंतिम सफर पर निकल चुके हैं। मुंबई स्थित विले पार्ले में स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर बप्पी दा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसके लिए उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है।
बप्पी दा के घर लहिरी हाउस से आज उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। बप्पी दा की पार्थिव देह को फूलों से सजे ट्रक में मोक्षधाम तक ले जाया जा रहा है। मोक्षधाम पर भी अंतिम संस्कार की सभी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं।

फैंस दे रहे अंतिम विदाई
लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाले बप्पी दा भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हो, लेकिन उनके फैंस के दिलों में हमेशा वो अपनी आवाज और संगीत के जरिए जिंदा रहेंगे। बड़ी संख्या में बप्पी दा के फैंस उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
बता दें कि, देश ने जाने-माने बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतगार बप्पी लाहिरी का कल बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। बप्पी दा ने 69 साल की उम्र में मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरा देश शोक में है। उनके फैंस समेत तमाम राजनेता और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी बप्पी दा के निधन पर दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया है।