यह शेयर बीएसई पर 8 फीसदी प्रीमियम के साथ 936 रुपये पर लिस्ट हुआ था। वहीं, यह एनएसई पर 935 रुपये पर लिस्ट हुआ था। निवेशकों ने प्रत्येक शेयर पर 70 रुपये का लाभ कमाया।

शेयर बाजार में बुधवार को वेदांता फैशन्स में उतार-चढ़ाव के बीच शेयरों में अच्छी लिस्टिंग देखने को मिली है. यह शेयर बीएसई पर 8 फीसदी प्रीमियम के साथ 936 रुपये पर लिस्ट हुआ था। वहीं, यह एनएसई पर 935 रुपये पर लिस्ट हुआ था। वेदांत फैशन के आईपीओ का इश्यू प्राइस 866 रुपये प्रति शेयर था। निवेशकों ने प्रत्येक शेयर पर 70 रुपये का लाभ कमाया है। एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज और अदानी विल्मर इसके बाद, वर्ष 2022 में एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली तीसरी कंपनी है। सुस्त निवेशकों की प्रतिक्रिया, उच्च मूल्यांकन, पूर्ण निर्गम प्रस्ताव और बाजार की अस्थिरता को देखते हुए लिस्टिंग अपेक्षित लाइनों पर थी।
4 से 8 फरवरी के दौरान वेदांत फैशन की पहली सार्वजनिक पेशकश 2.57 गुना सब्सक्राइब हुआ. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का रिजर्व हिस्सा 7.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था. हालांकि, गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 1.07 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 39 फीसदी भरा था. आईपीओ के तहत कुल 2,54,55,388 शेयर बोली के रखे गए थे, जिसके बदले में कंपनी 6,53,72,718 शेयरों की बोली मिली. कंपनी ने आईपीओ से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 945 करोड़ रुपये जुटाए थे
कंपनी का बिजनेस
वेदांत फैशन की स्थापना 2002 में हुई थी. मान्यवर ब्रांड के नाम से यह कंपनी अपना एथनिक वियर बेचती है. मान्यवर में आपको वेडिंग और किसी अन्य तरह के सेलिब्रेशन के लिए महिला, पुरुष और बच्चों के लिए एथनिक ड्रेस मिल जाएंगे. पूरे देश में मान्यवर के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट हैं. 825 मल्टी ब्रांड आउटलेट हैं. इसके अला 145 लार्ज फॉर्मट स्टोर्स हैं. इसके अलावा ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर भी इसकी उपलब्धता है.
मेन्स इंडियन वेडिंग ब्रांड में यह भारत का सबसे बड़ा ब्रांड है. कंपनी फ्रेंचाइजी ओन्ड कंपनी ऑपरेटेड मॉडल पर काम करती है. मान्यवर के अलावा वेदांत फैशन त्वमेव , मंथन मोहे और मेबाज ब्रांड से भी अपना प्रोडक्ट बेचती है.
कंपनी का फाइनेंशियल हेल्थ
कंपनी के फाइनेंशियल प्रदर्शन पर गौर करें तो वित्त वर्ष 2018-19 से वित्त वर्ष 2020-21 के बीच कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में सालाना आधार पर 16 फीसदी की औसत गिरावट देखी जा रही है. सेबी को जमा दस्तावेज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी के रेवेन्यू में ज्यादा हिस्सा फ्रेंचाइजी ओन्ड आउटलेट से है.
बढ़त के साथ कर रहा कारोबार
लिस्टिंग के बाद वेदांत फैशंस का शेयर में तेजी आई है. बीएसई पर शेयर 975.30 रुपये के हाई पर पहुंचा. फिलहाल, शेयर 9.32 फीसदी की बढ़त के साथ 946.70 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कारोबार के दौरान शेयर का निचला स्तर 926.25 रुपये रहा. कंपनी का मार्केट कैप 22,975.91 करोड़ रुपये है.