अगले हफ्ते रोहित शर्मा के नाम का होगा ऐलान- बीसीसीआई सूत्र बीसीसीआई के अधिकारियों ने बताया कि, ” सेलेक्टर्स, प्लेयर्स, कोच, सबके जहन में बस एक नाम है- रोहित शर्मा. इनके टेस्ट कप्तान बनाए जाने का आधिकारिक ऐलान अगले हफ्ते श्रीलंका के साथ सीरीज के लिए टीम के चयन के बाद किय़ा जाएगा.

विराट कोहली के अचानक टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद टीम इंडिया में उनकी जगह लेने वाले उम्मीदवारों की फेहरिस्त लंबी है. इसमें कुछ सीनियर खिलाड़ी हैं तो कुछ युवा क्रिकेटर भी हैं. इन सब के बीच एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई ने टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान के लिए रोहित शर्मा का नाम लगभग तय कर दिया है और जल्द ही इसका ऐलान भी किया जा सकता है.
बीसीसीआई के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से सामने आई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बोर्ड ने रेड बॉल क्रिकेट के लिए अपना अगला कप्तान चुन लिया है और वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज से पहले कप्तान के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि रोहित शर्मा भारत के नए टेस्ट कप्तान होंगे. दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उप कप्तान बनाया गया था और अब उन्हें प्रमोट कर टीम का कप्तान बनाया जाएगा. इसकी घोषणा जल्द ही होगी.’
अगले हफ्ते रोहित शर्मा के नाम का होगा ऐलान
बीसीसीआई के अधिकारियों कि, ” सेलेक्टर्स, प्लेयर्स, कोच, सबके जहन में बस एक नाम है- रोहित शर्मा. इनके टेस्ट कप्तान बनाए जाने का आधिकारिक ऐलान अगले हफ्ते श्रीलंका के साथ सीरीज के लिए टीम के चयन के बाद किया जाएगा.अगले हफ्ते श्रीलंका के खिलाफ टीम चुनने के लिए भारतीय सेलेक्टर्स की मीटिंग होने वाली है.”श्रीलंका का भारत दौरा 24 फरवरी से शुरू हो रहा है. इस दौरे पर उसे 3 टी20 मैचों की सीरीज के अलावा 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. टी20 सीरीज के मुकाबले 24 फरवरी को लखनऊ में जबकि 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में खेले जाएंगे. इसके बाद टेस्ट सीरीज की शुरुआत 4 मार्च से होगी. पहला मैच 4 माार्च से 8 मार्च के बीच मोहाली में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट 12 फरवरी से 16 फरवरी के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. इस सीरीज का पहला टेस्ट विराट कोहली के करियर का 100वां टेस्ट मैच भी होगा. यानी अगर रोहित शर्मा कप्तान बनते हैं तो विराट कोहली के 100वें टेस्ट में वो उनके कप्तान होंगे.