ईएलएसएस में निवेश करके कोई व्यक्ति टैक्स में 46,800 रुपये तक की बचत कर सकता है और ईएलएसएस में स्थिर निवेश के माध्यम से कोई भी लंबी अवधि में फंड बना सकता है.

पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को जागरूक करने और भारतीय मिलेनियल्स के बीच ईएलएसएस म्यूचुअल फंड को अपनाने के लिए दो फिल्मों के सेट के साथ अपना नवीनतम डिजिटल अभियान ‘टैक्स बचाओ धन बनाओ’ शुरू किया है. एफसीबी इंटरफेस द्वारा परिकल्पित यह फिल्म युवाओं से एक ऐसी सुविधा का चयन करने की अपील करती है जो उन्हें टैक्स बचाने की सुविधा देती है और इसलिए उनके हाथ में आने वाली इनकमट को अधितम करने के साथ कई अन्य लाभ भी प्रदान करती है.
फिल्मों के जरिए निवेशकों को कर रहा जागरूक
इन इनसाइट के आधार पर पीजीआईएम इंडिया ने दो फिल्मों की अवधारणा की, जो संभावित युवा निवेशकों को इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम से परिचित कराती हैं, जो टैक्स को बचाने और रिटर्न प्रदान करने वाले निवेश के निर्माण के लिए एक स्मार्ट समाधान है.
ईएलएसएस में निवेश कर बचाएं 46,800 रुपये
ईएलएसएस म्यूचुअल फंड म्यूचुअल फंड का एकमात्र वर्ग है जिसमें निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट है. ईएलएसएस में निवेश करके कोई व्यक्ति करों में 46,800 रुपये तक की बचत कर सकता है और ईएलएसएस में स्थिर निवेश के माध्यम से कोई भी लंबी अवधि में फंड बना सकता है.
पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड हेड-मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशंस साक्षी दलेला ने कहा, म्यूचुअल फंडों के लिए अधिकांश प्रचार थोड़ी अधिक आयु वर्ग को लक्षित करती प्रतीत होती है. कई तरह के शोध ने लगातार 23-35 वर्ष की आयु के बीच निवेश विकल्पों की तलाश के लिए आकर्षण देखनो को मिला है. हम निवेशकों की इस नई श्रेणी के लिए म्यूचुअल फंड निवेश को एक रोमांचक और भरोसेमंद विकल्प बनाने के लिए इस इनसाइट के आसपास उत्पाद और निवेशक शिक्षा तैयार कर रहे हैं.
एक बॉस, एक जूनियर और बहुत कुछ
आजकल के युवा ऑनलाइन चीजें खरीदने के लिए अपने स्मार्टफोन का उपयोग करने में काफी माहिर हैं, और विभिन्न प्रचार प्रस्तावों / योजनाओं से अवगत होने के कारण, वे कुछ लागतों को भी बचाने का प्रबंधन करते हैं.