
देश में आज संत रविदास जयंती मनाई जा रही है। इस उपलक्ष्य पर देश में कई जगहों पर आयोजन किए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली के करोलबाग में श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसी दौरान पीएम मोदी मंदिर परिसर में भजन कीर्तन कर रहे भक्तों के बीच जाकर बैठ गए कीर्तन का आनंद लेने लगे।

भक्तों के बीच बैठकर पीएम मोदी ने छेड़ी ऐसी ताल, झूम उठा हर कोई
पीएम मोदी ने संत रविदास जयंती के मौके पर करोल बाग के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर में केवल पूजा अर्चना ही नहीं की बल्कि वहां चल रहे भजन कीर्तन का आनंद उठाया। पीएम मोदी मंदिर परिसर में भजन कीर्तन कर रहे श्रद्धालुओं के बीच आम लोगों की तरह जाकर बैठ गए और हाथों में मंजीरा लेकर बजाने लगे। ये देखकर वहां मौजूद हर भक्त झूम उठा और मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। प्रधानमंत्री के इस भक्तिरस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।