केजरीवाल ने कहा, “पंजाब का दलाल डरा हुआ है. बस बीस दिन और रह गए.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी उन्हें आतंकवादी कहते हैं, लेकिन 20 फरवरी को उन्हें पता चल जाएगा. पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेन्स में मोहाली में उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस नेता अब बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं.
उनके साथ भगवंत मान ने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत ही खतरनाक बयान दिया कि अगर पंजाब में कांग्रेस की सरकार ना बनी तो पंजाब में आग लग जाएगी. केजरीवाल ने कहा, “कांग्रेस ने 5 साल में पंजाब का माहौल खराब कर दिया है, हम आपको आश्वासन देते हैं, आप की सरकार शांति और भाईचारा कायम करेगी.”
आप नेताओं ने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा. भगवंत मान ने कहा कि ‘प्रियंका गाँधी UP से आती हैं’ इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘वो भी तो भैया हो गयीं हैं.’