#कोरोना अपडेट आज की ताजा खबर ऑमिक्रॉन कोविड -19 देश

देश में पिछले 24 घंटे में 27300 नए मामले सामने आए, कोविड के एक्टिव केस की संख्या एक फीसदी से भी कम!!

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. तीसरी लहर के आने से बिगड़ी स्थिति में भी सुधार देखने को मिल रहा है. भारत में जहां सोमवार को कोविड-19 के 34082 नए मामले रिकॉर्ड किए गए थे. वहीं, आज इनकी संख्या में भारी गिरावट देखी गई है. आंकड़ों के मुताबिक, आज देशभर में संक्रमण के 27,300 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 4,26,92,943 हो गई है.

जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 347 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 5,09,358 पर पहुंच गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज घटकर 4.23 लाख हो गए हैं. मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भारत में संक्रमण से 82,817 लोग ठीक भी हुए, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 4,17,60,458 हो गई है. वहीं एक्टव केस की संख्या फिलहाल 4,23,127 है, जो कुल मामलों का 0.99 प्रतिशत है.

पिछले 24 घंटे में लगाईं गईं 44 लाख वैक्सीन
इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि देश में सोमवार को कोरोना वायरस के लिए 12,29,536 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब 75.30 करोड़ हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पूरे देश में अब तक 173.42 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं. सोमवार को 44,68,365 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई. नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा अब 1,73,42,62,440 हो गया है.

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.