टीवी मनोरंजन

खतरों के खिलाड़ी 12 : ये हैं वो 7 कंटेस्टेंट्स जो ले रहे हैं ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा!

बिग बॉस 15 के खत्म होने के बाद सभी दर्शक रोहित शेट्टी के अपकमिंग शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस शो के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि फैंस भी अपने पसंदीदा को इस शो में खतरों से खेलते हुए देखना चाहते हैं। आइए देखें इस शो के लिए किन-किन सेलेब्स के नाम सामने आए हैं। आइए देखें लिस्ट…

रुबीना दिलैक : रुबीना दिलैक ‘बिग बॉस 14’ की विनर रह चुकी हैं। रुबीना को उनके बेबाक अंदाज और बिना किसी डर के बात करने के लिए जाना जाता है। उन्हें इस शो में देखने की फैंस की चाहत शायद पूरी हो सकती है।

राजीव अदातिया : कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राजीव अदातिया को रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनने के लिए बुलाया गया है। उनको मेकर्स ने शो में आने के लिए ऑफर दिया है। हालांकि इस मामले पर अब तक एक्टर की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।

प्रिंस नरूला : प्रिंस नरूला भी बिग बॉस के विनर रह चुके हैं। इसी बीच अब खबरों की मानें तो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में वो अपने ताकत और जोश को दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। उनके फैंस भी एक्टर को खतरों के इस शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

प्रतीक सहजपाल : प्रतिक सहजपाल का नाम भी ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के लिए सामने आया है। भले ही प्रतीक बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने नाम करने में नाकाम रहे हों। लेकिन उन्होंने अपने शानदार गेम खेलने तरीके से सबका दिल जीता था। अब खबरे आ रहीं है कि प्रतीक सहजपाल इस शो का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं।

दीपिका कक्कड़ : दीपिका कक्कड़ ने ‘बिग बॉस 12’ में अपने गेम खेलने के तरीके से सबका दिल जीत लिया था। उनका गेम इतना पसंद किया गया कि उन्हें बिग बॉस 12 का विनर घोषित कर दिया गया। ऐसे में एक्ट्रेस को ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का हिस्सा बनते हुए देखना फैंस के लिए एक्साइटमेंट से भरा हुआ है।

सिम्बा नागपाल : सिम्बा नागपाल इन दिनों ‘नागिन 6’ का हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे में फैंस उन्हें भी ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में देखना चाहते हैं।

उमर रियाज : उमर रियाज ने बिग बॉस 15 में भाग लेकर दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। ऐसे में ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के उमर रियाज परफेक्ट हैं।

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.